✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
आईजीआरएस शिकायतों के समाधान के लिए एसपी सौरभ दीक्षित का विशेष अभियान जारी
शाहजहाँपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने 12 जुलाई को कुल 19 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया।
विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों पक्षों का फीडबैक लेते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविक स्थिति की जांच और समाधान सुनिश्चित करेगी।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments