Breaking News

दुकान से मोबाइल और डाटा केबल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

जलालाबाद पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद, आरोपी को भेजा न्यायालय

शाहजहाँपुर। थाना जलालाबाद पुलिस ने दुकान से एंड्रॉयड मोबाइल और डाटा केबल चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर आस मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी ग्राम मुड़ियास, थाना कांट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दुकान से एक एंड्रॉयड मोबाइल और डाटा केबल चोरी की गई थी।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 जुलाई को करीब 11:20 बजे नगरिया अस्पताल के सामने से आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक डाटा केबल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक काजल, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल उवैश खां और कांस्टेबल सुबोध कुमार शामिल रहे।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments