Breaking News

जमुका ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत


✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर से सीतापुर की ओर जा रहा था युवक, जिला अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित

शाहजहाँपुर। जमुका ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 की रात करीब 10:05 बजे पीआरबी 1340 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

बताया गया कि बाइक संख्या UP30 BW 6326 होंडा शाइन से एक युवक शाहजहाँपुर की ओर से सीतापुर की तरफ जा रहा था। जमुका ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर युवक की पहचान करीब 30 वर्षीय पुनीत पुत्र रतिराम, निवासी ग्राम बेल पुरवा, थाना उचौलिया, जनपद खीरी के रूप में हुई।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अस्पताल से मेमो प्राप्त होने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments