Breaking News

‘ऑपरेशन रक्षा’ के तहत होटल और स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग

 स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️ 

बाल तस्करी और शोषण रोकने को शाहजहाँपुर पुलिस का अभियान, मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

शाहजहाँपुर। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा मानव तस्करी से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय ‘ऑपरेशन रक्षा’ अभियान के तहत थाना सदर बाजार क्षेत्र में दो होटलों और एक स्पा सेंटर की सघन चेकिंग की गई।

पुलिस के अनुसार यह अभियान 10 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। संयुक्त टीम ने होटल एवं स्पा सेंटरों की जांच की। चेकिंग के दौरान किसी बच्चे अथवा बालिका को रेस्क्यू नहीं किया गया और कोई अवैध गतिविधि भी संचालित होती नहीं पाई गई।

टीम ने होटल एवं स्पा संचालकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने को कहा।

अभियान के दौरान आमजन को मिशन शक्ति के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU), बाल कल्याण समिति (CWC) और मिशन शक्ति टीम थाना सदर बाजार संयुक्त रूप से शामिल रही।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments