ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती, लखनऊ ✍️
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे का खंडन किया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि उनकी टिन्नू यादव से फोन पर बातचीत हुई थी।
अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि संबंधित ट्वीट तत्काल डिलीट करें, अन्यथा वह एफआईआर दर्ज कराने की कानूनी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा फोन वार्ता का दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फर्जी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments