स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सुलतानपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान ₹819 करोड़ से अधिक लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास, उद्योग, श्रम एवं पशुपालन विभाग से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं के माध्यम से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments