Breaking News

दो साल से आवास के लिए भटक रहे दिव्यांग और विधवा, सचिव पर दौड़ाने का आरोप

 

ब्यूरो रिपोर्ट अंकुल गुप्ता, सीतापुर ✍️

BDO को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

सकरन (सीतापुर)। विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत शाहपुर के मजरा लदसड़ा निवासी एक दिव्यांग और विधवा ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिव्यांग सर्वेश कुमार और विधवा रीता देवी का आरोप है कि वे करीब दो वर्षों से आवास के लिए अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तर पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। पीड़ितों के मुताबिक सचिव ने 10 से 15 दिन में आवास दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दोनों ने आरोप लगाया कि संबंधित सचिव सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही आते हैं और फोन करने पर कॉल भी नहीं उठाते। पीड़ितों का कहना है कि वे अत्यंत गरीब हैं और आवास की जरूरत है।

दिव्यांग और विधवा ने जिलाधिकारी एवं BDO सकरन से मामले की जांच कराकर पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

खंड विकास अधिकारी ने प्रार्थना पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments