✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रो. ए.के. सरकार को विश्वविद्यालय का लोकपाल नियुक्त किया है।
कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देश पर कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के प्रबंधन संकाय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ए.के. सरकार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक नियुक्ति यूजीसी छात्र शिकायत निवारण विनियम-2023 के तहत की गई है। लोकपाल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
इस नियुक्ति से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक स्वतंत्र एवं विश्वसनीय मंच मिलेगा। साथ ही विश्वविद्यालय की शिकायत निवारण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व छात्र-केंद्रित होगी।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments