स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी एवं नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत के साथ नगर क्षेत्र में अंटा चौराहा के पीछे से देवी प्रसाद स्कूल तक जाने वाले मार्ग का पैदल भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण होने के बाद पानी के बहाव का परीक्षण कराया जाए, उसके उपरांत ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में सड़क को नुकसान न पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान नाली पर किए गए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले मकानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सड़क निर्माण कार्य समानांतर रूप से जारी रखा जाए, जिससे कार्य में अनावश्यक देरी न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित अधिकारी कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments