Breaking News

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसपी सौरभ दीक्षित ने की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

13 जुलाई से अभिलेख संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण, पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी

शाहजहाँपुर। होमगार्ड एनरोलमेंट-2025-26 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अभिलेख संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की।

पुलिस के अनुसार, अभिलेख संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी। एसपी ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

अधिकारियों को अभ्यर्थियों के प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments