Breaking News

ऑपरेशन CYVAJRA: साइबर अपराधियों पर शाहजहाँपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹53.84 लाख की कथित ठगी के मामलों में कार्रवाई

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन CYVAJRA के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार सदर बाजार, सिंधौली और अल्हागंज थाना क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मामलों में अनुमानित ठगी की कुल धनराशि ₹53 लाख 84 हजार बताई गई है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोहित कुमार मिश्रा के विरुद्ध ₹34 हजार की कथित साइबर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं थाना सिंधौली में जितेन्द्र सिंह और नीरज के विरुद्ध करीब ₹51 लाख 81 हजार के कथित फ्रॉड से संबंधित कार्रवाई की गई है।

थाना अल्हागंज में उज्ज्वल तिवारी के विरुद्ध ₹1 लाख 69 हजार की कथित ठगी के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमें बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल उपकरणों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

शाहजहाँपुर पुलिस का संदेश— “साइबर क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।”

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments