✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। जैव विविधता पार्क न्यू सिटी ककरा में नदी किनारे कथित अवैध खनन और बंधे को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। पार्क के गार्ड अनिल शुक्ला एवं सुशील तिवारी से भी जानकारी ली गई।
प्रशासन के अनुसार, कुछ व्यक्तियों पर रेत और बालू की चोरी तथा बंधे को क्षतिग्रस्त करने के आरोप सामने आए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने लेखपाल से तहरीर दिलाकर थाना कोतवाली में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments