स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी पुलिसकर्मी समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर ड्यूटी संभालें तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखें, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और अवैध पार्किंग रोकने तथा महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने के भी निर्देश दिए गए।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा है कि UPTET-2026 परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments