झपटमारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने झपटमारी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना हर्रैया में दर्ज मु0अ0सं0 97/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 08 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को भितवरिया कला से नौगजा जाने वाली नहर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देशराज उर्फ छोटू पुत्र ज्ञानबाबू पासवान, निवासी ग्राम मिर्जापुर बालपुर, थाना ललिया, पवन कुमार पुत्र बच्चाराम, निवासी कहराडीह देवपुरा, थाना हर्रैया तथा विद्याराम उर्फ सोनू पुत्र जल्लू, निवासी ग्राम कहराडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Previous Post Next Post