ब्यूरो रिपोर्ट योगेन्द्र सिंह
शाहजहांपुर। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने परेड की सलामी लेकर जवानों की तैयारियों का निरीक्षण किया। परेड के बाद जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ कराई गई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी 112 वाहनों की जांच की और उनके रखरखाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, पुलिस लाइन में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने, डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
इसके उपरांत अर्दली रूम में कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments