योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस को वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को दो ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2025 को मोहम्मद वली निवासी मोहल्ला दिलाजाक थाना सदर बाजार द्वारा उनकी ई-रिक्शा संख्या UP27 CT1836 चोरी की रिपोर्ट मु०अ०सं० 191/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कराई गई थी। वहीं, 09 अप्रैल 2025 को साने आलम निवासी मोहल्ला बंगश द्वारा दूसरी ई-रिक्शा (चेसिस संख्या M21BWAEU24J019192) चोरी की शिकायत मु०अ०सं० 197/2025 धारा 303(2) बीएनएस में थाना सदर बाजार पर दर्ज कराई गई।
आज 10 अप्रैल 2025 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एनसीसी तिराहे से दोनों ई-रिक्शा बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
बरामदगी का विवरण:
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने निजी शौक पूरे करने हेतु ई-रिक्शा चोरी करते थे। उनके अनुसार, ई-रिक्शा में लगी बैटरियों को अलग बेचकर अच्छा पैसा मिल जाता है, और बाकी लोहे को कबाड़ में बेच देते हैं जिससे चोरी पकड़े जाने का खतरा नहीं रहता। आज भी वे चोरी की गई ई-रिक्शा बेचने आए थे तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है। थाना सदर बाजार पुलिस की इस सक्रियता को नगर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments