योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनपद के 64 ग्रामों में जनचौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का सत्यापन किया।
जनचौपाल में खड़ंजा, नाली, विवादित रास्ते, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, आरआरसी सेंटर, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सामुदायिक शौचालय, गोवंश आश्रय स्थल, कैटल शेड एवं भूमि विवाद जैसे मुद्दों की गहन समीक्षा की गई।
नोडल अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
अधिकारियों ने गांवों का भ्रमण कर विकास कार्यों की भौतिक स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपालों में राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पशुपालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
समस्याओं का गांव में ही समाधान
प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो, जिससे उन्हें तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जनचौपाल के माध्यम से प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments