ब्यूरो रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जिले में कानून-व्यवस्था की सख्त निगरानी को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री राजेश द्विवेदी ने 03 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण से जुड़े अभिलेखों, लंबित मामलों और स्वच्छता व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी से अपराध नियंत्रण और दर्ज मामलों की अद्यतन जानकारी ली गई। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष और मैस समेत थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का मुआयना कर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखा जाए।
1️⃣ प्राथना पत्रों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण:
2️⃣ थाने में स्वच्छता और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए:
3️⃣ अपराध संबंधी अभिलेखों का अद्यतन और रखरखाव:
4️⃣ हवालात की नियमित सफाई और सुरक्षा:
5️⃣ महिला संबंधित अपराधों का त्वरित निस्तारण:
6️⃣ शस्त्रों की नियमित सफाई और रखरखाव:
7️⃣ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी:
8️⃣ न्यायालय से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा:
9️⃣ अपराधियों की गिरफ्तारी और माफियाओं पर शिकंजा:
🔟 महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण:
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी (नगर), प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
एसपी ने थाना निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने पर जोर दिया और अधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और तत्परता से कार्य करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसे न्याय दिलाने के लिए पुलिस अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments