ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
13400 रुपये नकद व 52 ताश के पत्तों के साथ 10 जुआरी दबोचे गए
कुठलो वाली मस्जिद के पास जंगल में चल रहा था जुए का खेल
थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है सघन अभियान
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुठलो वाली मस्जिद के पास जंगल में छापा मारकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई 20 मई 2025 को शाम लगभग 5:13 बजे की गई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 13400 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक भगवा रंग का अंगौछा बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 292/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
बरामदगी:
पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी व जवान:
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, उ0नि0 रणजीत बहादुर सिंह, उ0नि0 अशोक कुमार, का0 शुभम पुनिया, नरेंद्र कुमार, धर्वेन्द्र कुमार, अंकुर मलिक, मोनू कुमार, मनीष कुमार और अभिषेक कुमार।
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर की जा रही कार्रवाई से लोगों में कानून का भय और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments