ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 31 मई 2025। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर शनिवार को सेहरामऊ दक्षिणी के बाबा कालसेन मंदिर परिसर में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय एमनजई जलालनगर/आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
शिविर का शुभारंभ होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती कटोरी देवी और समाजसेवी श्री भरत सिंह सर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
शिविर प्रभारी वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि शिविर में कुल 163 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व आवश्यक औषधियाँ वितरित की गईं, जिनमें 86 महिलाएं और 77 पुरुष शामिल थे। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण होने वाले मौसमी रोगों जैसे लू लगना, अपच, सिर दर्द आदि से बचाव को लेकर लोगों को विशेष सावधानियों और जीवनशैली सुधार से संबंधित परामर्श भी दिए गए।
इस शिविर में फार्मासिस्ट श्री किशन कुमार गोंड एवं कुमार लक्ष्मण ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
आयुष विभाग के अनुसार, इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जो विभाग की प्राथमिकता रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments