जहीन खान की रिपोर्ट लखनऊ
- राजधानी लखनऊ के 12 बड़े ब्रांडेड रेस्टोरेंट्स में जांच
- 36 खाद्य सैंपल फेल, बासी, मिलावटी और संक्रमित सामग्री की पुष्टि
- दस्तरख़्वान की दुकान सील, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस और चेतावनी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ने शहर के नामी गिरामी रेस्टोरेंट्स और फूड चेन की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग द्वारा की गई जांच में 12 नामी रेस्टोरेंट्स के 36 खाद्य सैंपल फेल पाए गए हैं, जिससे ग्राहकों की सेहत से हो रहे खिलवाड़ का बड़ा खुलासा हुआ है।
जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में बासी मटन, बदबूदार ग्रेवी, बैक्टीरिया युक्त सामग्री, सिंथेटिक रंग और मिलावटी तेल का प्रयोग पाया गया। विभाग ने जहां कई रेस्टोरेंट्स को नोटिस जारी किए हैं, वहीं हजरतगंज स्थित दस्तरख़्वान को गंभीर खामियों के चलते सील कर दिया गया है।
जांच में सामने आई प्रमुख गड़बड़ियां इस प्रकार हैं:
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी जारी करते हुए अगली कार्रवाई के लिए समयबद्ध जवाब मांगा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ग्राहकों की सेहत से समझौता करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।
इस खुलासे के बाद लखनऊ में खाने-पीने के शौकीनों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इन ब्रांड्स के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है और लोग कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
#FoodSafetyLucknow #NamiBrandKiPolKhol #SehatSeKhilwad #JanchMeinFail
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments