कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट योगेंद्र सिंह यादव शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 01 मई 2025।
शहर के अजीजगंज इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी शाहजहांपुर के निर्देश, एएसपी नगर व सीओ नगर के पर्यवेक्षण में जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 48 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों में रामनिवास पुत्र बांकेलाल और सुमित पुत्र रामनिवास निवासी मोहल्ला अजीजगंज शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक डंडा भी बरामद किया है।
दिनांक 28 अप्रैल 2025 को अजीजगंज स्थित मोमोज ठेले के पास आपसी विवाद में शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित और एक अज्ञात ने अखिलेश कुमार व उसके भाइयों कमलेश और जितेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस फायरिंग में जितेंद्र और कमलेश घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 29 अप्रैल को कमलेश की मौत हो गई।
पुलिस ने इस घटना पर मु.अ.सं. 176/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)/351(3)/103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
टीम ने 01 मई को दोपहर 1:48 बजे अजीजगंज तिराहे से 50 कदम आगे नगरिया मोड़ की तरफ से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments