थाना कलान पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता, अवैध असलहा बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट योगेंद्र सिंह यादव शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 01 मई 2025।
अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहनलाल पुत्र रामचन्द्र (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम रसेम थाना कांट का रहने वाला है। उसे गुन्दौरा-दाउदपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पीपल के पेड़ के नीचे से पकड़ा गया।
श्रीमान एसपी शाहजहांपुर, एएसपी ग्रामीण और सीओ जलालाबाद के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुबह करीब 8:40 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त के खिलाफ पहले कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments