ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में 23 मई 2025 को जिलाधिकारी महोदय के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध एक सघन अभियान चलाया गया। सौरभ कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक सदर एवं प्रवर्तन टीम बरेली द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया गया।
सदर क्षेत्र के अजीजगंज, अब्दुल्लागंज और ककरा कला में दबिश के दौरान 60 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई, साथ ही करीब 350 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया।
कांट थाना अंतर्गत जमौर व सप्त्यारा क्षेत्रों में बिना वैध लाइसेंस शराब बिक्री की शिकायतों की जांच की गई।
सदर क्षेत्र की शराब दुकानों की जांच कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।
दुकानदारों को निर्धारित दर पर शराब बेचने और POS मशीन से बिक्री सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
जिलाधिकारी और आबकारी विभाग के इस संयुक्त अभियान से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों ने इस कार्यवाही की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments