ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी 23 मई 2025 की शाम करीब 7:40 बजे पंथवारी मंदिर मोड़ के पास से की गई। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, जिससे पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: राजाराम पुत्र दुवारिका
- निवासी: गुलरिया, थाना मोहम्मदी, जिला खीरी
- उम्र: लगभग 51 वर्ष
पंजीकृत अभियोग:
- मु0अ0सं0: 98/25
- धारा: 3/25 शस्त्र अधिनियम
- थाना: रामचन्द्र मिशन, शाहजहांपुर
बरामदगी का विवरण:
- एक अदद तमंचा 315 बोर
- एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास:
- अ0सं0 97/25, धारा 115(2), 351(3) बीएनएस, थाना मोहम्मदी, जिला खीरी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार
- उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह
- का0 2149 मंजीत कुमार
- का0 2623 सेवेन्द्र सिंह
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराध पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
0 Comments