ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ के काकोरी मोड़ क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को स्थानीय निवासियों ने एफसीआई विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने जेई और एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तेज गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत बेहद खराब हो रही है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद न तो कोई कर्मचारी मौके पर आया और न ही किसी अधिकारी ने फोन उठाया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
लोगों की मांग है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नियमित की जाए और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments