ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
विश्व रेड क्रॉस दिवस सप्ताह के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाहजहांपुर द्वारा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय में पहुँचकर उन्हें रेड क्रॉस का प्रतीक चिन्हयुक्त मेडल पहनाया, शॉल ओढ़ाई और रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनां का चित्र भेंट कर सम्मान जताया।
इस मौके पर डॉ. विजय जौहरी ने जानकारी दी कि विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 की थीम "मानवता को जीवित रखना" है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस विश्व की पहली समाजसेवी संस्था है, जिसकी स्थापना 1863 में हुई थी और इसे अब तक तीन बार शांति का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।
डॉ. जौहरी ने कहा कि भारत में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना वर्ष 1920 में सेंट्रल पार्लियामेंट्री एक्ट XV के तहत
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments