ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 23 मई 2025 को समय लगभग 17:22 बजे, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिलावरगंज निवासी एक व्यक्ति के पास अवैध शस्त्र है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मो. अली उर्फ चन्नू पुत्र मो. शफी (उम्र लगभग 50 वर्ष) को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 230/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे:
थाना कोतवाली पुलिस की इस तत्परता भरी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments