ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान, हरदोई
हरदोई। थाना हरपालपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2025 को थानाध्यक्ष अरवल द्वारा सद्दाम पुत्र कल्लू निवासी ग्राम पलिया, थाना हरपालपुर, सहित तीन लोगों के खिलाफ आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को हरपालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कुल चार आपराधिक मुकदमे अरवल थाने में दर्ज हैं। इससे पहले उसके दो अन्य साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments