स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय नौजवान सभा के बैनर तले आज जिले में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आम जनमानस पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के जिला मंत्री कामरेड नील कमल विजयी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक दिवसीय धरना दिया गया और वहां से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में युवाओं की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए देशव्यापी सुधारों की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई से नौजवानों का जीवन अंधकारमय होता जा रहा है, जिससे वे या तो अपराध की ओर जा रहे हैं या आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं:
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि इन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो देश का युवा वर्ग गलत दिशा में जा सकता है, जिसका परिणाम पूरे राष्ट्र को भुगतना पड़ेगा। साथ ही यह भी कहा गया कि नौजवान ही भारत की ताकत और शान हैं और उनके भविष्य की रक्षा करना देश की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नील कमल विजयी के साथ आरती देवी, अवनीश कुमार (जिला अध्यक्ष), आकाश कुमार (जिला संगठन मंत्री) समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments