ब्यूरो चीफ: अमित गुप्ता, सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बस पलट गई। हादसे में 8 वर्षीय एक चरवाहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूल बस में सवार 15 छात्र घायल हो गए, जिनमें से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया गया है।
चरवाहे को बचाने में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान गोडैचा की बस दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। जैसे ही बस हलीमनगर की ओर मुड़ी, उसी दौरान झुडिया ललकपुरवा गांव निवासी 8 वर्षीय शहजाद अपनी बकरियों के साथ अचानक सड़क पर आ गया।
बस चालक ने शहजाद को बचाने के लिए अचानक ब्रेक मारी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सीधे खाई में पलट गई। बस शहजाद को कुचलती हुई गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना में घायल छात्रों की सूची
इस हादसे में घायल छात्रों की पहचान निम्न प्रकार से हुई है:
इनमें से तीन बच्चों को गंभीर हालत में रेउसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी 12 बच्चों का इलाज रेउसा सीएचसी में चल रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों को सूचित किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे को लेकर संवेदना जताई है और बस चालक की लापरवाही या तकनीकी कारणों की जांच की बात कही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments