स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला रिक्रूट आरक्षियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु “विशाखा गाइडलाइन” के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु द्वारा महिला आरक्षियों को विशाखा गाइडलाइन के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और उसके समाधान की प्रक्रिया क्या होती है।
साथ ही, प्रशिक्षण केंद्र में नियुक्त वार्डनों से भी संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिला आरक्षियों की सुरक्षा, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
यह पहल महिला आरक्षियों को सशक्त, जागरूक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यस्थल पर उन्हें गरिमामयी वातावरण मिल सके और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments