किठौर/मेरठ: मेरठ जनपद के माछरा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय माछरा के प्रांगण में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय परिसरों में संचालित लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिका की उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान यतेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सविता शर्मा (जिला महामंत्री), अर्पणा कौशिक (ब्लॉक अध्यक्ष), दीपक तोमर (ब्लॉक अध्यक्ष, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ), प्रेमचंद व जितेंद्र कुमार (ब्लॉक मंत्री), अंकिता, रूबी, तमन्ना, विशाखा, उषा, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सबा परवीन एवं एआरपी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने की। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए प्री-प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार और इकबाल अहमद ने किया। इस अवसर पर नूर हसन, मधु मोहन, स्मिता गोयल, कविता, मीनाक्षी, रुचि रानी, सविता, खुशतर, रुखसाना, अनुराधा, अमरीश कुमार शर्मा, चारू शर्मा, चांद मोहम्मद, अनिल कुमार, नीरज, अक्षय कुमार शर्मा, चंचल, मो. इमरान, रुचि शर्मा, मंजू लता, अंजना शर्मा, मोना, नीरज शर्मा, मयंक शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments