ब्यूरो रिपोर्ट: मुस्कान मिर्ज़ा
लखनऊ। आगामी मोहर्रम के मद्देनज़र राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के निवासी और अज़ादारी से जुड़े जागरूक नागरिक सनी हैदर ने पुलिस आयुक्त लखनऊ को एक औपचारिक पत्र भेजकर 1 से 10 मोहर्रम तक अज़ादारी रोड पर लगने वाली अस्थायी दुकानों, अवैध पार्किंग और अन्य अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों से अज़ादारी मार्गों पर फुटपाथों पर दुकाने, झूले और अस्थायी मेले जैसी गतिविधियां संचालित होती रही हैं, जो धार्मिक भावना और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक हैं।
उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि ऐसे अतिक्रमण:
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक गरिमा, जन सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। पत्र के अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील विषय पर त्वरित संज्ञान लेकर उचित कदम उठाएगा।
सनी हैदर का यह प्रयास न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है, बल्कि धार्मिक आयोजनों में शांति और मर्यादा बनाए रखने की दिशा में एक अहम पहल भी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments