🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट: हिमांशु यादव
लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। बीते सात दिनों में तीसरी चोरी की वारदात सामने आई है। ताज़ा मामला समदा गाँव का है, जहाँ बीती रात चोरों ने पुलिस चौकी से महज़ 1.5 किलोमीटर की दूरी पर एक घर को निशाना बनाया।
समदा निवासी राजू अपने परिवार के साथ बाहर कमरे में सो रहा था। इसी बीच चोर छत के रास्ते घर में घुसे और पीछे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाल गए। राजू ने बताया कि घर से 3 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बाली और 14,000 रुपये नकद चोरी हो गए। सुबह जब परिवार ने घर का हाल देखा तो घटना की जानकारी हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
तीनों घटनाएँ समदा पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर हुई हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली और गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि चौकी के नज़दीक लगातार चोरी होना बेहद गंभीर बात है।
➡️ आखिर गश्त के बावजूद चोर बेख़ौफ़ कैसे हैं?
➡️ अब तक किसी चोरी का खुलासा क्यों नहीं हुआ?
➡️ क्या पुलिस निष्क्रिय है या चोरों के हौसले इतने बुलंद?
लगातार वारदातों ने ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। लोग अब पुलिस से जल्द कार्रवाई और खुलासे की मांग कर रहे हैं
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments