शाहजहाँपुर। दिनांक 27 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु थाना कटरा क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु एवं थाना कटरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया और लोगों को आश्वस्त किया कि त्यौहारों के समय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने बताया कि पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments