पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के कुशल निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल 16 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और एक दंपति को आपसी समझौते के बाद विदा किया गया।
मामला
थाना सदर बाजार क्षेत्र का एक दंपति, जिसकी शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुई थी, विवाद के कारण पिछले दो माह से अलग रह रहा था। पत्नी का आरोप था कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है, जिसके चलते वह मायके में रह रही थी।
आज दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर वार्ता कराई गई। समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हुए और सुलह कर लिया। इसके बाद केंद्र से दंपति को खुशी-खुशी विदा किया गया।
मौजूद अधिकारी
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र शाहजहांपुर की म0मु0आ0 चंद्रकांता, म0आ0 पिंकी, म0आ0 मोनिका और म0आ0 सरस्वती उपस्थित रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments