शाहजहाँपुर में 26 सितम्बर को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, शाहजहाँपुर ने जानकारी दी है कि ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 26 सितम्बर 2025 को निर्धारित किया गया है। यह निरीक्षण जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र की देखरेख में होगा।

कार्यक्रम के अनुसार—

  • ईवीएम वेयरहाउस (डीएम कम्पाउंड, निकट रायफल क्लब, शाहजहाँपुर) का निरीक्षण पूर्वाह्न 10:30 बजे किया जाएगा।
  • वीवीपैट वेयरहाउस (मोहल्ला मघई टोला, शाहजहाँपुर) का निरीक्षण पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा।

निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर स्वयं या अपने प्रतिनिधि को निरीक्षण हेतु उपस्थित करें।

Previous Post Next Post