✍️ ब्यूरो चीफ – अमित गुप्ता | रिपोर्ट – सुधीर सिंह कुंभाणी
सकरन (सीतापुर)।
थाना कोतवाली बिसवां क्षेत्र में लहसा पुलिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बेलरिया निवासी नखरू उर्फ तिवारी की मासूम बालिका को एक अनियंत्रित बैट्री रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार और परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाकर बैट्री रिक्शे सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की कृपा और अवैध वसूली के चलते ये डग्गामार बैट्री रिक्शे बेरोकटोक चल रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन मासूम और राहगीर अपनी जान गंवाते हैं।
लोगों ने सवाल उठाया – “आख़िर कब इन बेकाबू रिक्शों पर लगाम लगेगी या फिर यूं ही मासूम जानें सड़कों पर कुचली जाती रहेंगी?”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments