विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. विजय जौहरी (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी, शाहजहाँपुर) ने की।
डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि जल्द ही जनपद शाहजहाँपुर में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें आपात स्थिति में उपचार से पहले की चिकित्सा तकनीक व कौशल सिखाए जाएंगे।
बैठक में डॉ. जिया खान, डॉ. नवीन, आशीष श्रीवास्तव, अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना, पवन सक्सेना सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments