शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 27.08.2025 को अभियुक्त किशन पुत्र राजेन्द्र निवासी मोहल्ला इटौआ, थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली व अन्य 04 लोगों द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। इस संबंध में मु.अ.सं. 204/2025 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) BNS व 3/4(2) पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। अभियुक्त किशन की लगातार तलाश जारी थी।
गिरफ्तारी –
मुखबिर की सूचना पर थाना खुदागंज पुलिस टीम ने दिनांक 06.09.2025 को सुबह 05:48 बजे म्यूना पुलिया से लगभग 25 कदम कटरा की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त किशन पुत्र राजेन्द्र (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
किशन पुत्र राजेन्द्र
निवासी: मोहल्ला इटौआ, थाना सुभाषनगर, जिला बरेली
उम्र: लगभग 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग –
मु.अ.सं. 204/2025
धारा 137(2)/65(1) BNS एवं 3/4(2) पोक्सो एक्ट
थाना – खुदागंज
गिरफ्तारी का स्थान –
दिनांक 06.09.2025 को समय 05:48 AM, म्यूना पुलिया से लगभग 25 कदम कटरा की तरफ जाने वाला रास्ता।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस पार्टी –
1. उ0नि0 श्री मोहित कुमार
2. उ0नि0 श्री टीकम सिंह
3. का0 2096 अजय कुमार
4. का0 2819 विनीत कुमार
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments