जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद में चल रही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
📊 पहले दिन की परीक्षा स्थिति
जनपद में 21 परीक्षा केंद्रों पर PET-2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई।
प्रथम पाली : 9504 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7177 उपस्थित, जबकि 2327 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली : 9504 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7060 उपस्थित, जबकि 2444 अनुपस्थित रहे।
🌊 बाढ़ के कारण केंद्रों में बदलाव
जिलाधिकारी ने बताया कि 07 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित PET परीक्षा की दोनों पालियां (प्रथम पाली- प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक, द्वितीय पाली- अपराह्न 03:00 से 05:00 बजे तक) बाढ़ प्रभावित परीक्षा केंद्रों के स्थान पर परिवर्तित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
🏫 परिवर्तित परीक्षा केंद्रों की सूची
1. माधव राय सिंधिया पब्लिक स्कूल, नवादा इन्देपुर → संजय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, रेती रोड
2. शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, बरेली मोड़ → रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, सीतापुर-बरेली बाईपास रोड
3. स्वामी धर्मानन्द सरस्वती इण्टर कालेज, मुमुक्षु आश्रम → डा. सुदामा प्रसाद कन्या इण्टर कालेज, कचहरी रोड
4. स्वामी सुकदेवानन्द महाविद्यालय (ब्लॉक-ए), मुमुक्षु आश्रम → केन्द्रीय विद्यालय-1, कैण्टोन्मेन्ट
5. स्वामी सुकदेवानन्द महाविद्यालय (ब्लॉक-बी), मुमुक्षु आश्रम → केन्द्रीय विद्यालय-2, कैण्टोन्मेन्ट
6. राजकीय पॉलीटेक्निक, लालपुर, जलालाबाद रोड → श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज, नियामतपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments