शाहजहांपुर, 30 अक्टूबर 2025।
जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम जहानपुर में आज दोपहर करीब 3:25 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक बच्चे की पहचान आयान (10 वर्ष) पुत्र रिज़वान, निवासी डभौरा, थाना तिलहर के रूप में हुई है।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा सवार लोग निगोही से तिलहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन जहानपुर गांव के पास पहुँचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बच्चा मौके पर ही दम तोड़ बैठा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments