Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सन इंस्टीट्यूट में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 का हुआ भव्य समापन जलीय जीव संरक्षण पर चित्रकला, भाषण एवं लाइव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। प्रभागीय वनाधिकारी विनोद कुमार के निर्देशन में वन विभाग, जिला गंगा समिति एवं डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. के संयुक्त तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 एवं नमामि गंगे विशेष अभियान का समापन सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. समन्वयक डॉ. मोहम्मद आलम एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर जलीय जीव संरक्षण विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

  • चित्रकला प्रतियोगिता में पंखुड़ी राजपूत कर्ण ने प्रथम, वारिशा ने द्वितीय और इशिका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • भाषण प्रतियोगिता में अभिनव सक्सेना ने प्रथम, श्रेया दीक्षित ने द्वितीय और प्रशांत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिव्यांश दीक्षित, देवेश, प्रशांत सिंह एवं पंखुड़ी राजपूत कर्ण विजेता रहे।

डॉ. आलम ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों से जुड़ने की प्रेरणा दी और वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कछुआ संरक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी दी जो वर्तमान में जनपद में संचालित है।


प्रधानाचार्य डॉ. विकास अग्रवाल ने युवाओं को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि “ज्ञान और जागरूकता ही पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम है।”
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया और नमामि गंगे परियोजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए नदियों व जल स्रोतों की स्वच्छता हेतु सभी को संकल्प दिलाया।

उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अजय सिंह राणा ने जनपद की सीमाओं से जुड़े जंगलों और वन्यजीवों की प्रजातियों के बारे में बताया तथा वन संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी।

निर्णायक मंडल में वन दरोगा पुष्पेंद्र सिंह, इंजीनियर आयुषी श्रीवास्तव और डॉ. आलम शामिल रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता रेनू कंचन श्रीवास्तव, शिखा कश्यप, शिवानी कटियार, नवनीत सक्सेना एवं हरप्रीत सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई तथा अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन “गंगा स्वच्छता शपथ” के साथ हुआ।

इस आयोजन में विशेष सहयोग महावीर, अंश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, मोहम्मद फैज सहित विद्यालय स्टाफ का रहा।

Post a Comment

0 Comments