पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान “रोकथाम जुर्म-जरायम, साइबर अपराध एवं गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण” के क्रम में थाना रोजा पुलिस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
वादी मुकदमा श्री अमल मन्ना पुत्र स्व. धीरेन्द्रनाथ मन्ना (उम्र लगभग 61 वर्ष), निवासी वलभद्र टावर, फ्लैट नं. A/3, कोर्ट मोड़, असनसोल, जनपद पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल) द्वारा स्वयं को डिजिटल अरेस्ट कर लगभग ₹3.86 करोड़ रुपये की ठगी/वसूली किये जाने के संबंध में थाना साइबर क्राइम, असनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC), पश्चिम बंगाल पर मु0अ0सं0– 51/25, धारा 308(6), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
आज दिनांक 23.10.2025 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अभिषेक सम्राट सिंह पुत्र स्व. गेंदन लाल (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी ग्राम अहमद नगर, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर समय 09:21 बजे पूर्वाह्न, मोहल्ला गोविन्द नगर, मठिया कॉलोनी, थाना रोजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्यवाही थाना रोजा पुलिस व थाना साइबर क्राइम, असनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC), पश्चिम बंगाल की संयुक्त टीम द्वारा की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पश्चिम बंगाल से आयी पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने की प्रक्रिया प्रचलित है।
नाम: अभिषेक सम्राट सिंह
पिता का नाम: स्व0 गेंदन लाल
उम्र: लगभग 27 वर्ष
निवासी: ग्राम अहमद नगर, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर
📍 मोहल्ला गोविन्द नगर, मठिया कॉलोनी, थाना रोजा, जिला शाहजहाँपुर
🗓️ दिनांक: 23.10.2025
⏰ समय: 09:21 AM
थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर से:
थाना साइबर क्राइम (ADPC), पश्चिम बंगाल से:
6. उ0नि0 दीपांकर देवनाथ
7. उ0नि0 आलोक मजूमदार
8. उ0नि0 अभिजीत घोष
9. का0 गोपाल सेन
10. का0 इमरान मण्डल
11. का0 नारायण पाल
🟢 थाना रोजा पुलिस एवं पश्चिम बंगाल साइबर क्राइम पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि शाहजहाँपुर पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध सक्रिय, सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
0 Comments