जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक: 11.10.2025
पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं पुलिस प्रशिक्षण इकाई के पर्यवेक्षण में आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर 5 कि.मी. सशस्त्र रूट मार्च कराया गया।
इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षियों को पुलिस ड्रिल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और सामूहिक समन्वय का प्रशिक्षण देना तथा उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में तत्पर रहने की योग्यता प्रदान करना है।
रात्रिकालीन रूट मार्च के दौरान महिला आरक्षियों ने उत्साह, अनुशासन और एकरूपता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि ऐसे अभ्यास मानसिक दृढ़ता, टीम भावना और तत्परता विकसित करने में अत्यंत सहायक हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीम भावना बनाए रखने के साथ रूट मार्च एवं ड्रिल संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष: यह रात्रिकालीन रूट मार्च प्रशिक्षण का नियमित हिस्सा है और हर माह आयोजित किया जाएगा, ताकि महिला आरक्षियों में पुलिस सेवा के लिए आवश्यक दृढ़ता, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments