Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों से अपील: "यह दीवाली, स्वदेशी वाली


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025 - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों से एक विशेष अपील की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से उत्सव की खरीदारी में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में कहा कि जब लोग दीपावली की खरीदारी के लिए बाहर निकलें, तो वे "स्वदेशी का संकल्प" गांठ बांधकर निकलें। उन्होंने विशेष रूप से दीये, मोमबत्तियां, झालर और अन्य सजावटी सामान देश में ही निर्मित वस्तुओं को खरीदने पर जोर दिया।

स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल के प्रभाव को स्पष्ट करते हुए कहा, "आपकी ये छोटी सी पहल लाखों देसी कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों एवं स्थानीय दुकानदारों के जीवन में उल्लास ले आएगी। आप उनकी दीपावली को अधिक प्रकाशमान और स्मरणीय बनाने में सहायता कर सकते हैं।"

उन्होंने उपहारों के चयन में भी स्वदेशी को चुनने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) के उत्कृष्ट उत्पाद उपहार के लिए एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने इसे प्रतिभाशाली कारीगरों के परिश्रम का उचित सम्मान बताया।

अपने संदेश के अंत में, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नारे को दोहराया: "स्मरण रहे- ये दीवाली, स्वदेशी वाली।"


Post a Comment

0 Comments