शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को वारन्टी अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा (उम्र 40 वर्ष) निवासी मोहल्ला भारद्वजी, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 1021/21, मु0अ0सं0 653/18 धारा 135 विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार (04 अक्टूबर 2025) को दबिश देकर उसे उसके मकान से पकड़ा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र राणा और आरक्षी दीपक शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments