जनपद – शाहजहाँपुर
दिनांक – 10 अक्टूबर 2025
आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को थाना काँट क्षेत्र के ग्राम बरैण्डा में एक बाग के अंदर अधजली अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं जांच कार्यवाही में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments