Breaking News

होली पर प्रभारी मंत्री ने दी शुभकामनाएं, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर एवं नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में होली बड़े स्तर पर मनाई जाती है, जहां विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments